चंडीगढ़ 17 मई (वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज राज्य में मौसम ड्राई रहेगा, जबकि कल से अगले पांच दिनों […]

ऋषिकेश, 17 मई (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी और अवैध वसूली के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सामने आए एक नए मामले ने यात्रा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केदारनाथ जा […]

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना के मौजूदा स्वरूप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुनर्विचार की आवश्यकता जताते हुए कहा है कि इससे पर्यावरणीय नुकसान तथा आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन की आशंका है। पार्टी का कहना है कि वह लगातार इस संबंध में सरकार को […]

जौनपुर,17 मई (वार्ता) ज्योतिरपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार की देर शाम कहा कि गौ, गंगा और धर्म की रक्षा करने वाला ही सच्चा धर्मरक्षक कहलाने का अधिकारी है। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के लेदुका क्षेत्र में शनिवार की देर शाम को धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और गौ […]

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक और आर्थिक बदलावों के मद्देनजर रक्षा, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन और व्यापार क्षेत्रों […]

उत्तरकाशी, 17 मई (वार्ता) उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार को स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते […]

धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा नगर निगम चुनावों के लिए मतदान रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। धर्मशाला में नगर निगम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जा रहे हैं। नगर निगम के 17 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र स्थापित किए […]

प्रयागराज, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट की धूमनगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रितेश पाल उर्फ सोनू पाल उर्फ विनय पाल को गिरफ्तार किया है। यह गैंगस्टर एक्ट और हत्या से जुड़े मामलों में वांछित था और लंबे […]

जयपुर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि उनकी सरकार में युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां मिल रही हैं जबकि गत सरकार में युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ लेकिन हमारी सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। […]

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) मौसम विभाग ने देश के 19 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि बिहार और अंडमान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलने की चेतावनी दी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में […]