बड़वानी, (नवभारत)।
जिले के थाना देहात सेंधवा क्षेत्र में हाईवे पर टोल टैक्स के पास एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ अंधेरे में पैदल जा रही है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल में 22 सितम्बर की रात्रि 7.30 बजे मिली। जिस पर देहात सेंधवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल 112/100 स्टॉफ सउनि सुरेश पाटीदार, आरक्षक महेंद्र रावल एवं पायलट जितेन पटेल ने मौके पर पहुंचे और महिला एवं बच्चों को संरक्षण में लिया। महिला अपने बच्चों के साथ लवाणी से अपनी सुसराल रिठाई थाना राजपुर जा रही थी। महिला के अनुसार पुलिस जवान के संपर्क करने पर परिजन की जानकारी मिली। जवानों ने महिला एवं बच्चों को परिजन से मिलाया।