9 साल बाद जिन्हें जख्म मिले उन्हें याद है पेटलावद त्रासदी किंतु कुछ लोग और प्रशासन भूल गया।

*9 वीं बरसी पर श्रद्वांजलि चौक पर पार्टी, संगठन और परिवारजनों ने श्रद्वा सुमन अर्पित किये।*

 

*पेटलावद।*

 

पेटलावद नगर में ब्लास्ट को हुए 9वर्ष बीत गये है। कुछ लोग ब्लास्ट को भुल गये तो कुछ ने याद रखा है। ब्लास्ट की 9वीं बरसी पर मृतकों को श्रद्वांजलि देने कुछ गिने चुने लोग ही पहुंचे। जिन्होंने श्रद्वांजलि चौक पर श्रद्वाजंलि अर्पित की और दिवंगतों की आत्म शांति की प्रार्थना की।

 

श्रंद्वाजलि देने के क्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पेटलावद के सदस्य पूर्व विधायक वालसिंह मैडा की अगवाई में पहुंचे। उन्होंने श्रद्वांजलि चौक पर माला चढा कर मृतकों की प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उनके साथ सुरेश मुथा, मन्नालाल हामड सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जयस संगठन के द्वारा भी श्रद्वांजलि दी गई। वहीं मृतकों के परिजनों ने भी श्रद्वांजलि अर्पीत की।

वहीं भाजपा की ओर से जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड, हेमंत भट्ट, कालूसिंह निनामा, योगेश गामड, संजय कहार, संजय चाणोदिया ,बाबुलाल काग,ममता धानक ,जगदीश जाटव आदि कार्यकर्ता भी श्रद्वांजलि चौके पर पहुंचे और श्रद्वासुमन अर्पीत किये।

 

12 सितम्बर 2015 की सुबह का वह मंजर पेटलावद के लिए नासुर बन चुका है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। जिसमें पेटलावद नगर के 78 लोगों ने अपनी जान गवाई थी।पूरा नगर दुख के आगोश में समा गया था। उस दिन सुबह 8बजकर 20 मिनिट से लेकर अगले कई दिनों तक नगर शोक में डुबा रहा।

 

*9 साल बाद भी स्मारक नहीं बना।*

 

9 साल में प्रशासन तो इस त्रासदी को पूरी तरह भूल चुका है क्योंकी ब्लास्ट के दूसरे दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेटलावद में आकर कई वादे किये थे। जिसमें एक स्मारक ब्लास्ट में मारे गये लोगों की याद में बनाने का वादा आज तक पुरा नहीं हो पाया है।वहीं कई परिवारों ने जो अपनों को खोया है उसका दर्द भी आज तक ताजा है। जिसकी भरपाई नहीं हो पाई है।

Next Post

बसपा प्रदेश प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी पर महिला जनपद सदस्य ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 12 सितम्बर, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सेमरिया से तीन बार लगातार बसपा प्रत्याशी रहे पंकज पटेल पर एक महिला जनपद सदस्य ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते राष्ट्रीय महिला आयोग एवं […]

You May Like