मांडू में पहली बार दिखा फुल ग्रोथ का तेंदुआ

 

मांडू न्यूज. मांडू में पहली बार गुरुवार रात 7.19 बजे फुल ग्रोथ का तेंदुआ दिखाई दिया है। इसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है। धार से लौटते वक्त मांडू के वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी ने मांडू के प्राचीन भंगी दरवाजे वाली सडक़ के किनारे सटी दीवाल पर तेंदुए को के बैठे देखा और उसके फोटो-वीडियो क बनाए। 19 मिनट बैठने के बाद तेंदुआ मालीपुरा के जंगल की ओर बड़ा और भाग गया। इस दौरान तेंदुआ वाहन की लाइट देखकर थोड़ा डरा सा नजर आया।

इस मामले में डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी को जानकारी दी गई तो उन्होंने खुशी जताई। कहा-तेंदुए की उम्र 10 वर्ष के आसपास होगी। इसे फुल ग्रोथ तेंदुआ कहा जाता है। गुरुवार रात 7.19 बजे मांडू के प्राचीन भंगी दरवाजे वाली सडक़ के किनारे सटी दीवार पर कुछ देर बैठा रहा फिर मालीपुरा के जंगल की ओर भागा धार जिले में पहली बार फुल ग्रोथ के तेंदुए के फोटो-वीडियो स्पष्ट देखने को मिले हैं। सोलंकी ने बताया मांडू के जंगल में 14 के आसपास तेंदुए हैं। अभी गर्मी के मौसम में भूख-प्यास के चलते यह जंगल से बहार आ जाते है तेंदुआ जंगल से पहाड़ी क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। डरने की बात नहीं है। हमने सूचना मिलते ही टीम को अलर्ट कर दिया है और ग्रामीणों को भी रात में नहीं निकलने की सलाह दी है।

Next Post

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Fri Mar 29 , 2024
उज्जैन। 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा के अवसर पर रामघाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5 लाख दीप घाट पर प्रज्जवलित किए जायेंगे। घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा निगम आयुक्त आशीष पाठक ने शुक्रवार को लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। […]

You May Like