आक्रोश रैली में फायरिंग से अफरा तफरी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

दतिया, 09 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के दतिया में आज कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से अफरा तफरी मच गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। रैली के बाद मौके पर कुछ वाहनों के कांच टूटे हुए मिले हैं। इस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उसके पास से रायफल भी जब्त की है। इसके अलावा भी 3 अन्य लोगों को भी पकड़ा है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बाद में घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है।

इस मामले की जानकारी लगते ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती कोतवाली थाने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे।

पुलिस ने फरियादी रोहित गुर्जर की शिकायत पर रामू गुर्जर, सचिन गुर्जर, पवन गुर्जर समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी, पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इसमें शामिल हुए थे। रैली किला चैक से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची, जहां घेराव किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Next Post

खतरनाक तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भागा, ग्रामीणों में दहशत

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खरगोन, 9 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में आज एक खतरनाक तेंदुआ दूसरे पिंजरे में शिफ्ट करने के दौरान पिंजरा तोड़कर भाग गया। घटना के चलते करीब आधा दर्जन ग्रामों में दहशत […]

You May Like