
ग्वालियर। आज श्री गहोई वैश्य समाज लोहा मंडी के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सम्मान समारोह एंव अन्नकूट का आयोजन हुआ। सुधीर गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी। वरुण कस्तवार एवं वरुण गुप्ता सहित समाजसेवियो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सांवला, नरेश कंथरिया, कमलेश कंथारिया, रवि शंकर गुप्ता, राजीव बेहरे, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन कनकने, राधेश्याम सेठ, ओमप्रकाश कारेखेमऊ, हरिकृष्ण नैना, प्रदीप बिलैया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम संयोजक नरेश कंथरिया, उपसंयोजक कमलेश कंथरिया एवं कोषाध्यक्ष रोशन कंथरिया ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती सुमन सोनी अध्यक्ष महिला मंडल लोहा मंडी, वरुण कस्तवार, संस्थापक एवं संपादक, गहोई दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र प्रमुख थे। कमल किशोर सेठ ने संचालन एवं आभार व्यक्त मंत्री रविशंकर कंथारिया ने किया।
