आबकारी टीम पर पथराव, छह कर्मचारी हुए घायल

उज्जैन। माकड़ोन के समीपस्थ ग्राम सालनाखेड़ी में अवैध शराब की धरपकड़ करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया, वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। घटना में आबकारी विभाग के छह शासकीय कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें महिला उपनिरीक्षक सहित दो आरक्षकों को गंभीर चोटें आई हैं। माकड़ोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आबकारी वृत्त तराना की उपनिरीक्षक रानी सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान ग्राम सालनाखेड़ी में जगदीश चौहान के घर के सामने हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखकर कहीं जाने की सूचना मिली। सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची। वहां जगदीश चौहान हाथ में झोला लिए खड़ा मिला। पूछताछ के बाद झोले की तलाशी लेने पर उसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब के पाउच मिले। आबकारी टीम जब शराब जब्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी जगदीश ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को आवाज लगाकर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट और पथराव किया गया। वाहनों में तोडफ़ोड़ कर जब्त की जा रही अवैध शराब, नकदी, पर्स और शासकीय आईडी कार्ड लूट लिए गए। साथ ही कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। आबकारी उपनिरीक्षक रानी सिंह की रिपोर्ट पर थाना माकड़ौन में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश पिता रतनलाल चौहान (43) एवं कुलदीप पिता जगदीश चौहान (19), और गायत्री बाई निवासी ग्राम सालनाखेड़ी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से कुलदीप और गायत्री को जेल भेज कर जगदीश को रिमांड लिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पूर्व में भी हो चुका है पुलिस पर हमला

माकड़ोन थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे सतमेला क्षेत्र 7 गांव से मिलकर बना है जो चुनाव आयोग की दृष्टि से भी अति संवेदनशील है जिसमे रहवारी, बुखारी, हरूखेड़ी, मनासा सालनाखेड़ी व बगवाड़ा है। सतमेला में 20 अगस्त 2019 में भी बैतूल पुलिस पर हमला हुआ था। उस समय भी अपराधी को पकडऩे पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया था जिसमें पुलिस गाडी क्षतिग्रस्त हुई थी व बैतूल के एस आई के साथ अन्य को गंभीर चोंट आई थी।

Next Post

फूटी कोठी चौराहे सब्जी बेचने के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन 

Fri Nov 27 , 2026
इंदौर। आज कांग्रेस ने फूटी कोठी चौराहे सब्जी बेचने को हटाने के विरोध में आंदोलन किया। एक दौरान कांग्र नफ सब्जी बेचने वालों को ब्रिज के नीचे पुनः दुकानें लगाने की मांग दोहराई। प्रशासन ने मांग स्वीकार नहीं की। इसको लेकर कांग्रेस और सब्जी बेचने वालों ने मौके पर गिरफ्तारी […]

You May Like

मनोरंजन