
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर मान्धाता थाना अंतर्गत पुलिस चौकी करोली में विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। खेल गतिविधियों के साथ उन्हें जागरूक भी किया गया।
दिनांक 27 नवंबर 2026 को चौकी करोली क्षेत्रांतर्गत माध्यमिक शिक्षा विद्यालय करोली के छात्र-छात्राओं को चौकी करोली आमंत्रित कर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मण्डलोई एवं पुलिस स्टाफ द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न कानूनी कार्यवाहियों की जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट एवं बैडमिंटन खेलकर उन्हें गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे बच्चे काफी उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आए। इस पहल से बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपनत्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
