कांग्रेस की रैली पर विश्वास सारंग का हमला, राहुल गांधी को घेरा; आपातकाल की दिलाई याद

भोपाल। जबलपुर में कांग्रेस की रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करने का नैरेटिव चला रही है। वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कांग्रेस को अपना इतिहास देखने की सलाह दी और आपातकाल का जिक्र कर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। सारंग ने बताया कि आपातकाल के दौरान उनके पिता को 19 महीने जेल में रखा गया था।

वहीं, 12 दिसंबर को INDIA गठबंधन की रैली के लिए लाल परेड ग्राउंड की अनुमति मांगे जाने पर सारंग ने कहा कि यहां राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होते। उन्होंने कांग्रेस की मंशा और उसकी नकारात्मक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता इस तरह के प्रदर्शन और नैरेटिव में आने वाली नहीं है।

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ चौथे नंबर पर पहुंची

Thu Nov 26 , 2026
भोपाल, 26 नवंबर (वार्ता) बुधवार को नाथू बरखेड़ा के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में जापान पर 4-0 की जीत के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम ताजा एफआईएच रैंकिंग में विश्व में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली […]

You May Like