ननि की संयुक्त टीम ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

सतना। संपत्ति कर के बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने वसूली अभियान तेज करते हुए सख्ती जारी कर दी है।बुधवार को निगम की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के एक बकायेदार को 29 लाख 56 हजार 402 रुपये का बकाया संपत्ति कर जमा करने का अंतिम अवसर दिया। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर फायर अधिकारी आर. परमार एवं राजस्व अधिकारी युसूफ खान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट क्रमांक 46 एवं 47 स्थित यूनिमेट इंजीनियरिंग वर्क्स, श्रीराम इंडस्ट्रीज एवं फर्नीचर वर्ल्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा एवं भवन अनुज्ञा संबंधी नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। इन अनियमितताओं को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को शीघ्र ही संयुक्त नोटिस जारी किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने सौंपा चेक

इससे पहले 22 नवंबर को वसूली अभियान के तहत क्राइस्ट ज्योति स्कूल से 82 लाख 63 हजार 474 रुपये का चेक प्राप्त हुआ था। जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्रा के अनुसार निगम की राजस्व टीम बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक बकायादारों से लगातार संपर्क कर बकाया संपत्ति कर जमा कराने में जुटी है।

Next Post

एक साल में 4-5 फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार, 'कॉफी विद करण 9' में एक्टर ने खोला राज

Thu Nov 26 , 2026
मुंबई, अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करण 9’ में बताया कि वह एक साल में कई फिल्में क्यों करते हैं। एक्टर बोले कि जब काम मिल रहा है तो मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ काम करने के अंदाज को लेकर भी […]

You May Like

मनोरंजन