सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम घाटी पर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत हो गई है और 20 घायल बताए गए है। गौरझामर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवांस पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गढौला गुसाई के श्रृद्धालु नरसिंहपुर जिले के बरमान स्थित नर्मदा नदी पर स्नान के लिए शनिवार को गये थे और रविवार को सुबह गांव वापस जा रहे थे कि नीमघाटी के समीप ढलान पर ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर पलट गई।
जिसमे राकेश यादव सहित तीन की मौत हो गई और ट्रेक्टर ट्राली मे सवार बीस लोग घायल है ।जिसमे यादव, प्रजापति और सेन समाज के श्रृद्धालु सवार थे । मालूम हो कि नीमघाटी ब्लैक स्पॉट्स पर ढलान और ब्रेकर के कारण वाहनो के ब्रेक फेल होने की आशंका बनी रहती है और घाटी पर मोड भी दुर्घटना का कारण बन जाता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया और घायलो को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल रवाना कराया है।
