भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कल मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

ग्वालियर। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनेगा।ग्वालियर चंबल अंचल के सभी छात्रावासों और आश्रम शालाओं में विशेष आयोजन होंगे। 15 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रावासों में समारोहपूर्वक बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी। विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था रहेगी।
कल 15 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस एवं सांस्कृतिक रैली का आयोजन होगा। लोक कला, परंपराओं और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति होगी। जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।जनजातीय नायकों के योगदान और गौरव गाथा का स्मरण किया जाएगा।

Next Post

प्रदूषण की गिरफ्त में शहर, सांसों पर गहराया संकट

Sat Nov 14 , 2026
सीहोर। दीपावली के बाद वातावरण में घुला आतिशबाजी का धुआं, जगह-जगह जलाए जा रहे कचरे से उठता जहरीला धुआं और मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है. शहर में सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और एलर्जी से पीडि़त मरीजों की संख्या […]

You May Like