इंदौर: इंदौर से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 137 बुधवार को विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी. विमान में खराबी के संकेत मिलने के बाद पायलट ने तत्काल इंजीनियरिंग टीम को इसकी सूचना दी. टीम ने विमान की जांच कर तकनीकी समस्या की पुष्टि की और सुधार कार्य शुरू किया. इसके चलते उड़ान में देरी हुई और 127 यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ढ्ढङ्ग137 सुबह 7.05 बजे बेंगलुरु से इंदौर पहुंचती है और यहां से सुबह 8.40 बजे अबू धाबी के लिए रवाना होती है.
बुधवार को विमान बेंगलुरु से निर्धारित समय पर इंदौर पहुंच गया था, लेकिन यहां उतरने के बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी के संकेत मिले. पायलट ने तत्काल इसकी सूचना इंजीनियरिंग टीम को दी. जांच के दौरान टीम ने तकनीकी समस्या की पुष्टि की और विमान को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया. इंजीनियरिंग टीम ने कुछ समय की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी दूर कर दी. इसके बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति मिल गई. एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन ने यात्रियों को इसी विमान से अबू धाबी ले जाने का निर्णय लिया. इस दौरान यात्रियों को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ा.
127 यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक, इंदौर से अबू धाबी जाने वाली इस उड़ान में कुल 127 यात्रियों का प्रस्थान लोड था. वहीं, बेंगलुरु से इंदौर आने वाले विमान में 59 यात्री और एक शिशु सवार थे. विमान में तकनीकी खराबी के चलते अबू धाबी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई उड़ान
उड़ान का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8.40 बजे था उपलब्ध उड़ान संबंधी रिपोर्ट में इसके सुबह 10.14 बजे रवाना होने का उल्लेख है, जबकि विमानतल से मिली जानकारी में प्रस्थान का समय करीब 10.30 बजे बताया गया है. इस तरह उड़ान निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई
