भाईदूज के साथ दीपावली समारोह समाप्त

भरतपुर, 11 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर संभाग में बुधवार को उत्साह के साथ मनाये गए भाईदूज (यम द्वितीया) के पर्व के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर भरतपुर संभाग के भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर के भाई बहनों ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके मथुरा और प्रयागराज सहित कई पवित्र स्थानों पर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट और स्वामी घाट पर भाई बहनों के एक साथ हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही भाई-बहनों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।

मान्यता के अनुसार यम द्वितीया पर यमुना में भाई बहन का एक साथ डुबकी लगाकर स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे अकाल मृत्यु (यम फांस) का भय समाप्त होता है और भाइयों को दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

 

Next Post

सोनीपत में छठ पूजा की तैयारियां तेज

Wed Nov 11 , 2026
सोनीपत, 11 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में छठ पर्व को लेकर सोनीपत नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर राजीव जैन ने बुधवार को कबीरपुर और बाबा कॉलोनी स्थित छठ घाटों एवं पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पेयजल और […]

You May Like