नयी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने गुरुवार से विभिन्न दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) प्रकार के दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, परिचालन लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई करने के उद्देश्य से दूध के दामों में यह बढ़ोतरी की जा रही है। नयी दरें कल से उन सभी क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएंगी जहां मदर डेयरी का दूध आपूर्ति किया जाता है।
इस बढ़ोतरी के तहत सबसे ज्यादा 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि फुल क्रीम दूध में की गई है, जिसके बाद इसका पैकेट 72 रुपये से बढ़कर अब 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। वहीं, मदर डेयरी का लोकप्रिय गाय का दूध 3 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 62 रुपये की जगह 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
अन्य किस्मों के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसके तहत टोकन दूध 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 60 रुपये, टोन्ड दूध 60 रुपये की जगह 62 रुपये प्रति लीटर और डबल टोन्ड दूध 54 रुपये की तुलना में 56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध होगा। हालांकि, इस मूल्य वृद्धि के संबंध में संपर्क किए जाने पर मदर डेयरी के आधिकारिक प्रवक्ता ने तुरंत कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि जाड़ों में दूध की आपूर्ति कुदरती तौर पर कम हो जाती है।
Next Post
प्रदूषण से बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल, सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
Wed Nov 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदूषण से पीड़ित मरीजों […]

You May Like
-
2 years ago
बौखला रहा है पाकिस्तान
