गंगवाल बस स्टैंड पर पकड़े गए एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर को रतलाम से दबोचा

इंदौर. गंगवाल बस स्टैंड पर कार से एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में सामने आए मुख्य सप्लायर को छत्रीपुरा पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार किया है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए रतलाम में छिपा हुआ था. पुलिस ने उसे वहां की संकरी गलियों में तलाश कर पकड़ा.

पुलिस ने 6 नवंबर को गंगवाल बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार नम्बर एमपी 09 सीएक्स 6625 को रोका था. तलाशी में कार सवार फिरोज और मोहम्मद अफजल के पास से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 11 लाख 90 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया था. पूछताछ में रतलाम के नाहरपुरा, गांधी स्कूल के पास, मानक चौक में रहने वाले नजर अहमद उर्फ हनी उर्फ लाला का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया था. इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में एमडी ड्रग्स से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. छत्रीपुरा पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसकी तलाश की और रतलाम से उसे पकड़ लिया. थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

चाकघाट में लगी भीषण आग सब कुछ जल का हुआ स्वाहा

Tue Nov 10 , 2026
रीवा, नगर के मुख्य बाजार पुराने चौराहे से रामलीला भवन के बीच स्थित गोलू फर्नीचर की दुकान में आज दोपहर को आग लग गयी. आग की तेज लपट ने पूरे दुकान एवं मकान मे रखी सम्पूर्ण सामग्री को पूरी तरह जलकर राख कर दिया. आग लगने की सूचना के पश्चात […]

You May Like