भारत ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का लक्ष्य

पल्लेकल 27 जुलाई (वार्ता) कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) और ऋषभ पंत (49) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने आज पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिये 214 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 74 रन जोड़े। छठें ओवर में दिलशान मदुशंका ने शुभमन गिल को आउट कर भारत का पहला झटका दिया। गिल ने 16 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हसरंगा ने जयसवाल को के मेंडिस के हाथों स्टंप आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। जयसवाल ने 21 गेंदों में 40 रन बनाये। बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत के तेजी से रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में पतिराणा ने सूर्यकुमार यादव को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुये (58) रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुये (49) रन बनाये। हार्दिक पंड्या (9), रियान पराग (7) और रिंकू सिंह (1) रन बनाकर आउट हुये।

अक्षर पटेल पांच गेंद में 10 रन और अर्शदीप सिंह (1) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका की ओर से मतीशा पतिराणा ने चार विकेट लिये। दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

चीन ने पेरिस ओलंपिक खेलों के पहले दो स्वर्ण पदक जीते

Sat Jul 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 27 जुलाई (वार्ता) चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीते। इन पदकों में खेलों का पहला स्वर्ण पदक भी शामिल है। विश्व चैंपियन निशानेबाज चीन के हुआंग युटिंग […]

You May Like