खुद को रवि बताकर शादी की, बच्चे के खतना का दबाव बनाने का आरोप

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी व बच्चे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है.महिला ने पुलिस को बताया कि मुकेरीपुरा निवासी ऑटो चालक जुनैद ने खुद को रवि बताकर उससे शादी की थी. शादी के करीब तीन साल बाद उसे पति की असली पहचान पता चली.

आरोप है कि इसके बाद पति और उसके भाई ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने और बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया. विरोध करने पर मारपीट और प्रताड़ना की गई. परेशान होकर महिला हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एरोड्रम थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

दमोह रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसला, यात्री के पैर कटे

Mon Oct 26 , 2026
दमोह।मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से अपने घर यूपी जा रहे यात्री के साथ दमोह रेल्वे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरते समय दोनों पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे फंस गया, जिससे उसके पैर पूरी तरह कटकर अलग हो गय और […]

You May Like