खोवा एवं मिठाई दुकानों में छापा, लिए गए नमूने

जबलपुर। मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय को सख्ती से रोकने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को खोवा एवं मिठाई दुकानों में छापा मारा। इस दौरान खोवा और शरद पूर्णिमा पर बनाये गये पेड़ा के नमूने परीक्षण करने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने पर मेडिकल के समीप स्थित बडक़ुल स्वीट्स का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर शरद पूर्णिमा पर विक्रय के लिए बनाये गये पेड़ों के दो नमूने लिये गये। इसी प्रकार खोवा मंडी स्थित खोवा की छह दुकानों जांच तथा चुंगी नाका आईटीआई स्थित शरद पूर्णिमा के पेड़े बेचने वाली चार दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इनमें खोवा मंडी स्थित पंकज खोवा भंडार, जैन खोवा, मोदी खोवा और महावीर दूध भंडार से मावा एवं पेड़े के 6 सैंपल तथा चुंगी नाका स्थित मनीष नेमा पाटन वाले से पेड़े का सैंपल लिया गया। सभी नमूने जांच करने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि खाद्य सामग्री के सभी विक्रेताओं को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री संग्रह विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए है तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर दंडात्मक कारवाई की चेतावनी दी गई।

Next Post

दो युवकों के खाते उड़ाई रकम

Sun Oct 25 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर और दूसरे को डरा-धमकाकर हजारों रुपयों की चपत लगा दी। पुलिस ने दोनों पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्रीनसिटी निवासी आशीष भट्ट (32) ने शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like