रमौआ डेम पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर हटाया कचरा

ग्वालियर: रमौआ डेम के आसपास फैली गंदगी को हटाने और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की टीम ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। निगमायुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में आयोजित अभियान में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर कचरा, प्लास्टिक, कपड़े और अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित की।

रमौआ डेम पर नागरिक धार्मिक आस्था के चलते भगवान की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री के विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान कई बार प्लास्टिक, कपड़े और अन्य अपशिष्ट सामग्री जलाशय के आसपास जमा हो जाती है, जिससे गंदगी फैलती है और पर्यावरण प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने सफाई के साथ लोगों को पूजन सामग्री के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया।

अभियान में एसबीएम कंसल्टेंट अमित सिंह, देवेंद्र निम, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम की आईईसी टीम सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर जलाशय के आसपास जमा अपशिष्ट सामग्री हटाई और स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें। पूजन सामग्री, प्लास्टिक, कपड़े और अन्य कचरा जलाशय में या उसके आसपास न फेंकें, बल्कि उसका उचित स्थान पर निस्तारण करें। जल स्रोतों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Next Post

सिटी सेंटर में निगम का बुलडोजर, 53 मकानों के रैंप हटाए

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर: शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने शनिवार को सिटी सेंटर के कुंदन नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां सड़क की ओर बनाए गए 53 मकानों के रैंप हटाए गए। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन रैंप के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा […]

You May Like