वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की पहल:छिंदवाड़ा के 2 हजार कुपोषित बच्चों को मिलेगा मोरिंगा

परासिया। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत छिंदवाड़ा जिले के 2,000 कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए पहल की है। शनिवार को परासिया स्थित WCL संगीतालय में मोरिंगा आधारित पोषण पूरक वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों को पोषण पूरक उपलब्ध कराने के साथ पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे के मार्गदर्शन और निदेशक (मानव संसाधन) बिक्रम घोष के नेतृत्व में शुरू किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से भोपाल की अनंत समिति इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण, WCL के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके दीक्षित, परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव, WCL के कार्मिक प्रबंधक श्याम डेहरिया, मुख्यालय के उप प्रबंधक (CSR) अक्षय पवार, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे और अनंत समिति के सचिव सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

बच्चों को पोषण पूरक, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

परियोजना के शुभारंभ अवसर पर लाभार्थी बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से पोषण पूरक वितरित किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण पर ध्यान देने, संतुलित आहार की जानकारी बढ़ाने और परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने में मदद करना है।

WCL की यह पहल जिले में कुपोषण की चुनौती से निपटने और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक पोषण संबंधी सहायता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने CSR गतिविधियों के जरिए बाल स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

'प्रेमकथा' ने दिखाया कि भंसाली की फिल्म में कैसी दिखूंगी: न्यारा एम. बनर्जी

Sat Oct 24 , 2026
मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता)अभिनेत्री न्यारा एम. बनर्जी ने कहा है कि स्टोरी टीवी के शो ‘प्रेमकथा’ ने उन्हें यह महसूस करने का मौका दिया कि वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में कैसी दिखेंगी।न्यारा एम. बनर्जी और करम राजपाल अभिनीत ‘प्रेमकथा’ रोमांस, बदले और रहस्यमयी घटनाओं पर […]

You May Like