पश्चिम बंगाल में सात लाख के दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। लालबाजार के सूत्रों के अनुसार, मंगल पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि झारखंड पुलिस ने मालती पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए मंगल ने कहा कि सशस्त्र संघर्ष समाज के लिए कोई फायदा नहीं पहुंचा सकता और इससे केवल विनाश व रक्तपात ही होता है। उसने बताया कि उन दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा के जीवन में लौटने का फैसला किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से मंगल के खिलाफ पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी थाने में कई मामले दर्ज हैं और जंगलमहल क्षेत्र में माओवादी हमलों में उसकी संलिप्तता का संदेह है।

Next Post

बाकू पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर: राष्ट्रपति अलियेव से की मुलाकात

Sat Oct 24 , 2026
बाकू/नयी दिल्ली, (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव से राजधानी बाकू में मुलाकात की। श्री जयशंकर ने, अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बैरामोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने इस बातचीत को “बेहद सार्थक” बताते हुए कहा कि इसने दोनों देशों के […]

You May Like