जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। छितुरहा गांव में पुलिस को एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार नाली में फंसी मिली। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसका चालक मौके से गायब था।
पुलिस ने कार को नाली से बाहर निकलवाकर तलाशी ली, तो अंदर शराब के कार्टून भरे मिले। पुलिस ने कुल 12 कार्टून से 599 पाव अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है।
पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कटंगी की ओर से कार में अवैध शराब लाकर छितुरहा ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
