बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा स्थल से लोहे का गेट और ग्रिल चोरी

जबलपुर। तहसील चौक स्थित डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर तोड़फोड़ के साथ लोहे का गेट और ग्रिल चोरी कर ली गई। जिसको लेकर आक्रोश भड़क गया। बसपा नेता और पूर्व पार्षद ने अपने साथियों के साथ बेलबाग थाने पहुंचकर इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बसपा नेता व पूर्व पार्षद शरण चौधरी जब अपने कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ तहसील चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के दर्शन करने और माल्यार्पण करने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का गेट और लोहे की सुरक्षा ग्रिल वहां से पूरी तरह गायब थे। पूर्व पार्षद सरण चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा वहां स्थापित लोहे की भारी ग्रिल को बुरी तरह तोड़ा गया और सुरक्षा गेट सहित पूरे लोहे के ढांचे को उखाड़कर चोरी कर लिया गया।

Next Post

MP में विपक्ष को घेरने BJP की तैयारी, ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान में दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी

Fri Oct 23 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा ने विपक्ष और सीजेपी (CJP) के सवालों का जवाब देने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार की है। ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ नाम से चलाए जाने वाले इस अभियान में पार्टी ने संगठन से लेकर सरकार तक के नेताओं को अलग-अलग […]

You May Like