
मझौली। सीधी जिले में स्थित ऐतिहासिक मड़वास गढ़ी में विजयादशमी के पावन अवसर पर परंपरागत तरीके से राजगद्दी पूजन, शस्त्र पूजन और दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक उत्सव में मड़वास रियासत के गांवों से भारी संख्या में आम जनमानस और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
आयोजन के सफल समापन पर, मड़वास रियासत के राजा साहब अभ्युदय सिंह ने कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, वरिष्ठ नेता चिंतामणि तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत मझौली मोहम्मद साबिर, वरिष्ठ पत्रकार रामभूषण तिवारी, मोहम्मद लकी सहित गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर व मर्यादाओं को जीवंत रखने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
