इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15 अक्टूबर तक करीब 5,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का विक्रय कर 26.96 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. यह निस्तारण भारतीय रेल के ‘जीरो स्क्रैप अभियान’ के तहत किया गया.पश्चिम रेलवे के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, बेचे गए स्क्रैप में रोलिंग स्टॉक की अनुपयोगी सामग्री, पाथवे का स्क्रैप और रतलाम लोकोमोटिव केयर सेंटर के कंडम पार्ट्स शामिल हैं.
इसके अलावा दो कंडम इलेक्टि्रक लोकोमोटिव (डब्ल्यूएजी-5), दो कंडम कोच और एक कंडम टावर वैगन का भी विक्रय किया गया. मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव के निर्देशन में स्क्रैप निस्तारण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है. इसके तहत अनुपयोगी रेलवे सामग्री को हटाकर परिसरों में खाली जगह उपलब्ध कराई जा रही है
