25 अक्टूबर तक 4 मेमू ट्रेनें रद्द, 5 एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बीना रेलवे यार्ड की रीमॉडलिंग के चलते कुछ मेमों और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। बीना और रूठियाई के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के रुट में भी बदलाव किया गया है।
25 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 4 मेमू ट्रेनें
–गाड़ी संख्या 61611 बीना-रूठियाई मेमू 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
–गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई-बीना मेमू 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
–गाड़ी संख्या 61625 बीना-रूठियाई मेमू 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
–गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई-बीना मेमू 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
इन 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले
–गाड़ी संख्या 19053 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
–गाड़ी संख्या19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस आज 21 एवं 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
–गाड़ी संख्या19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस आज एवं 24 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।
–गाड़ी संख्या19167 अहमदाबाद-बनारस सिटी एक्सप्रेस 22 एवं 24 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
–गाड़ी संख्या 19168 बनारस सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 22 एवं 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।
इन ट्रेनों में भी बदलाव
–बीना-दमोह पैसेंजर (51885): यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी।
–दमोह-बीना पैसेंजर (51886): यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। मालखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय 11:45 बजे रहेगा।
–बीना-ग्वालियर पैसेंजर : यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से 12:20 बजे प्रारंभ होगी।
–नागदा-बीना एक्सप्रेस (19341): यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर गुना स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
बीना-नागदा एक्सप्रेस (19342): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर गुना स्टेशन से प्रारंभ होगी।
–ललितपुर-बीना मेमू (64618): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
–बीना-ललितपुर मेमू (64617): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन से प्रारंभ होगी।
–कटनी-बीना मेमू (11602): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
–बीना-कटनी मेमू (11601): यह ट्रेन 26 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन से प्रारंभ होगी।
–कोटा-बीना मेमू: यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
–बीना-कोटा मेमू (61634): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी।
–कोटा-बीना मेमू (61633): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
–बीना-कोटा मेमू (11604): यह ट्रेन 26 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी।
–भोपाल-बीना मेमू (61631): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
–बीना-भोपाल मेमू (11606): यह ट्रेन 25 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन से प्रारंभ होगी।

Next Post

रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

Wed Oct 21 , 2026
दतिया: रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अतरैटा मोड़ के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों की स्थिति को […]

You May Like