
बड़वानी, नवरात्र के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढऩे लगा है। त्यौहार की रौनक के बीच वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, सराफा और बर्तन बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सुबह से देर शाम तक प्रमुख बाजारों में चहल-पहल दिखाई दे रही है। कारोबारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में शहर में 10 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ है। 17 एवं 18 और 20 अक्टूबर तक नए कारोबार की शुरुआत के लिए शुभ योग बताए जा रहे हैं। वहीं विजयादमशीं पर सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा।
शहर के अंजड़ रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम, कचहरी रोड का इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल बाजार, रणजीत चौक का कपड़ा बाजार, झंडा चौक का किराना बाजार और एमजी रोड का सराफा व बर्तन बाजार ग्राहकों से गुलजार हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के बावजूद त्यौहार पर नई वस्तुएं खरीदने का उत्साह दिखाई दे रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के शेष दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। दीपावली के बाजार से भी अच्छे कारोबार की आस है।
नवरात्र में नई वस्तुएं खरीदना शुभ मानने की परंपरा के चलते वाहन बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। कार खरीदने के इच्छुक लोग परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर पसंद के वाहन देख रहे हैं। ग्राहक जरूरत और बजट के अनुसार गाडिय़ों का चयन कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक दो दिनों में 25 से अधिक कारों की बिक्री हुई है। साथ ही दोपहिया वाहन खरीदने में भी ग्राहकों की रुचि दिखाई दे रही है। कई परिवार त्यौहार पर नया वाहन घर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वाहन कारोबारियों को उम्मीद है कि दीपावली तक बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहने से कारोबार को और गति मिलने की संभावना है।
त्यौहार की रौनक से कारोबार को मिली रफ्तार
नवरात्र ने शहर के व्यापारिक माहौल में नई ऊर्जा भर दी है। वाहनए मोबाइलए इलेक्ट्रॉनिक्सए बर्तन और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की मौजूदगी बढऩे से कारोबारियों की व्यस्तता बढ़ी है। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग त्योहार की जरूरतों के साथ नई वस्तुएं भी खरीद रहे हैं। व्यापारियों के अनुसारए शुरुआती दिनों में ही कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। यदि बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही इसी तरह बनी रहती हैए तो आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ सकती है। कारोबारियों को नवरात्र के साथ दीपावली के दौरान भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
सराफा और बर्तन बाजार में चमक
महंगाई के बावजूद नवरात्र में सराफा और बर्तन बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कचहरी रोड और एमजी रोड स्थित सराफा दुकानों पर लोग सोने-चांदी के आभूषण देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं बर्तन बाजार में घरेलू उपयोग की वस्तुओं की मांग बनी हुई है। कई परिवार त्यौहार के साथ आगामी मांगलिक अवसरों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा, किराना और सराफा बाजार में भीड़ से दुकानदारों की व्यस्तता बढ़ गई। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्यौहार के अगले दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे बिक्री को गति मिलेगी।
