
ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित गजराराजा राजा कन्या विद्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की पहल पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, नगर निगम जनकल्याण विभाग, एवं ग्वालियर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, रमन शिक्षा समिति, भारत सरकार के उपक्रम एलिमको ओर ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया।
विशेष आमंत्रित अतिथि बतोर वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी उपस्थित थे। जौहरी निस्वार्थ भाव से काफी समय से ल मानवता पूर्ण समर्पित होकर अपने समर्पण भाव से सेवा करते आ रहे हैं। जौहरी की इसी सोच की सराहना करते हुए कार्यक्रम में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरी ओम गौतम, पार्षद अनिल सांखला, मोहित जाट, संजीव पोतनीस जी ,पार्षद अजय तिवारी, ब्रह्मकुमारी संस्था के संचालक वी के प्रहलाद जी द्वारा जौहरी को पुष्पहार पहनाते हुए श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर गजराराजा राजा कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल, केविनेट मंत्री माननीय नारायण सिंह कुशवाह के प्रतिनिधि मनोज भार्गव, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक, हिमांशु माहोर , आकाश , राम कुमार मीणा , जनकल्याण विभाग की समग्र अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, एलिमको से स्वाती अग्रवाल, अभिषेक , दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रभारी श्री गिरीश पाल, पुनर्वास केंद्र के लेखाकार आषीस शर्मा, विक्रांत अवस्थी, आकांक्षा गुप्ता , श्रीमती मूंदड़ा आदि उपस्थित रहे। अनूप जौहरी ने अधिकारियों एवं सभी विभागों के कर्मचारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया हे ।
