डाकर, 18 अक्टूबर (स्पूतनिक/वार्ता) सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी सॉल ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के महासचिव पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है।
अफ्रीकी राजनेता ने शनिवार को एक लिखित बयान में कहा, “मैंने यह फैसला इस उम्मीद में पूरी जिम्मेदारी की भावना के साथ लिया है कि इससे सुरक्षा परिषद के भीतर किसी सर्वसम्मत उम्मीदवार के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि अन्य अफ्रीकी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का दूसरा और अंतिम कार्यकाल इसी वर्ष 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों में गुयाना की कैरोलिन रोड्रिग्स-बर्केट, कोस्टा रिका की रेबेका ग्रिन्स्पैन, अर्जेंटीना के राफेल ग्रॉसी, इक्वाडोर की मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा, युगांडा के ओलारा ओटुन्नु और इक्वाडोर की इवोन बाकी शामिल हैं।

