केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर हादसे पर जताई गहरी शोक संवेदना

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। माँ शीतला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि वे मध्य प्रदेश शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री के निरंतर संपर्क में हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी घायलों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने माँ जगदम्बा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Next Post

ग्वालियर ट्रक हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जनसंपर्क विभाग ग्वालियर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत हृदयविदारक है […]

You May Like