12 डिब्बों वाली ट्रेन का फाइनल ट्रायल रहा सफल, अब संचालन की तैयारी

सतना :बुंदेलखंड के पन्ना जिले और विंध्य के सीधी जिले तक रेल यात्रा की लंबे समय से चली आ रही उम्मीद अब पूरी होने की ओर है। रेलवे ने 24 अक्टूबर से मेमू ट्रेन के संचालन की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में शनिवार को 12 डिब्बों वाली मेमू ट्रेन का फाइनल ट्रायल किया गया।शनिवार को हुए फाइनल ट्रायल में ट्रेन रीवा से सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट पहुंची। इसके बाद रीवा-सतना रेल मार्ग से करही, बरेठिया और नागौद होते हुए देवेंद्र नगर तक ट्रायल किया गया। परीक्षण के बाद ट्रेन वापस रीवा रवाना हो गई। ट्रायल के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्ल्यूआई, लोको से सीएनआई, सीसीआई कॉमर्सियल से पीआई, आरपीएफ स्टॉफ मौजूद रहा।
शनिवार सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर शुरू हुआ ट्रायल 11 बजकर 15 मिनट पर चुरहट पहुंचने के साथ आगे बढ़ा। यहां से ट्रेन सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और रीवा-सतना मार्ग से होते हुए देवेंद्र नगर पहुंची। इसके बाद तकनीकी परीक्षण के लिए ट्रेन को वापस रीवा भेजा गया। इस ट्रायल के साथ ही प्रस्तावित रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। रेलवे की ओर से 24 अक्टूबर की तारीख तय किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रेल मंत्री के आने की उम्मीद

मेमू ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए सांसद गणेश सिंह प्रयास कर रहे हैं। यदि रेल मंत्री कार्यक्रम में सीधे शामिल नहीं हो पाते हैं, तो उनके वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने की संभावना है। हालांकि, उनकी सहभागिता और उद्घाटन के अंतिम स्वरूप की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सांसद ने नागौद स्टेशन का किया निरीक्षण
शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सांसद गणेश सिंह ने नागौद रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, कार्यक्रम स्थल, लगाए जा रहे टेंट, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म की व्यवस्थाएं देखीं। कार्यक्रम में आने वाले यात्रियों और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान दरिया मैनेजर सहित सतना का रेलवे स्टॉफ मौजूद रहा।

Next Post

ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें, 26 घायल

Sun Oct 18 , 2026
 ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक हादसा आज तड़के चीनौर रोड पर ढलान के […]

You May Like

Play sound