व्यापार करना है तो हर महीने देना होगा 50 हजार, इनकार किया तो 68 साल के व्यापारी पर टूट पड़े बदमाश

इंदौर: शहर में व्यापार करने के लिए अब बदमाशों को हर महीने 50 हजार रुपए की रंगदारी देने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. सपना संगीता क्षेत्र में 68 वर्षीय व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग से कथित तौर पर हफ्ता मांगा. रकम देने से इनकार किया तो धार से आए चार आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी. बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस को दी शिकायत में रमा गर्ग ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे नरेंद्र मेहता, पुष्कित मेहता और उनके दो साथी कैलाश चंद्र गर्ग के घर पहुंचे थे. आरोपियों ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि यदि शहर में व्यापार करना है तो हर महीने 50 हजार रुपए देने होंगे. अचानक रंगदारी की मांग सुनकर व्यापारी ने रकम देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया था.

व्यापारी के साथ मारपीट की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में वारदात से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है. मामले में एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है

Next Post

गांव पहुंचकर समस्याएं सुनें अधिकारी, शिकायतों के निराकरण की होगी मॉनिटरिंग

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर। मझौली विकासखंड के ग्राम पंचायत रानीताल में जनसंवाद आयोजित किया गया। ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी गांव पहुंचकर समस्याएं सुनें, उनकी […]

You May Like

Play sound