बिसनाखेड़ी में 72 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत, गला काटकर हत्या की आशंका

दमोह:जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसनाखेड़ी गांव में 72 वर्षीय वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि भापुसे, एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल और एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को रात में ही जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है, जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

Next Post

ट्रांसफार्मर न बदलने से सूख रहीं फसलें, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Thu Oct 15 , 2026
सतना : जिले की जनपद पंचायत उंचेहरा की ग्राम पंचायत बड़खुड़ा में लंबे समय से व्याप्त विद्युत समस्याओं का निराकरण न होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने इस संबंध में एसडीएम उंचेहरा को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि अगले […]

You May Like