जलभराव से निजात दिलाने नालों का होगा चौड़ीकरण

आष्टा। नगर के बुधवारा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर नपा में बैठक आयोजित हुई.

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा और सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति की मौजूदगी में समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की. बैठक में बताया कि करीब एक दर्जन कॉलोनियों का बारिश का पानी बुधवारा क्षेत्र में पहुंचता है. अपर्याप्त जल निकासी के कारण जलभराव होता है. बैठक में नाले का चौड़ीकरण, नाले को गहरा करने तथा नवनिर्मित नाले से जोडऩे पर सहमति बनी. साथ ही नालों की सफाई, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने और खारी कुंडी के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया. इस मौके पर रायसिंह मेवाड़ा ने अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए.

 

Next Post

स्कूल के बाहर खड़ी वैन आग में स्वाहा

Thu Oct 15 , 2026
सीहोर। शहर के समीप एक निजी स्कूल के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. वैन से उठती लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों का ध्यान मौके की ओर गया. घटना की सूचना […]

You May Like

Play sound