रुपया 19 पैसे मजबूत

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 43 पैसे की बढ़त के साथ 95.36 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 31 पैसे चढ़कर 95.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दोपहर से पहले ही 94.76 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। इसके बाद हालांकि इसकी बढ़त कम होती गई। कारोबार की समाप्ति से पहले 95.19 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद यह 95.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.61 प्रतिशत मजबूत होने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत कॉनक्लेव: 379 महिला पंचायत प्रतिनिधि होंगी शामिल

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर:पंचायती राज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जिला पंचायत जबलपुर द्वारा 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर ग्रामीण पंचायती राज महिला नेतृत्व कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत थीम पर आधारित यह कॉनक्लेव होटल रॉयल आर्बिट में सुबह 11 बजे से प्रारंभ […]

You May Like