पांढुरना के मोही घाटी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार वाहन पलटे, पांच घायल, दो किसान गंभीर नागपुर रेफर

पांढुरना:दो ट्रैक्टर ट्राली में कृषि उपज लाद्कर इसे बेचने पांढुरना आते समय ग्राम मोही के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन टैक्टरों के साथ ही एक और आयसर वाहन को जोरदार टक्कर मारने से यह सभी चारों वाहन सडक़ पर पलट गया,इस दुर्घटना में टैक्टर में सवार दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है ,वही अन्य तीन घायलों को नगर के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।अपनी कृषि उपज पांढुरना कृषि उपज मंडी में लाकर बेचने के लिए एक किसान द्वारा दो ट्रैक्टर ट्राली में यह अनाज लादकर लाने के दौरान नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग की मोही घाटी में बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे भोपाल से नागपुर की और जा रहें।

एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन दोनों ट्रैक्टरों को जोरदार टक्कर मारने के साथ ही सामने चल रहे आयसर वाहन को भी ठोक दिया,जिससे यह चारों वाहन सड़क पर पटल गए है,जिससे इन वाहनों में सवार पांचों घायलों को जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भोजराज पिता विलास साहू 36 निवासी इटावा मासौद एवं विनोद पिता रामदीन 33 निवासी इटावा को नागपुर रेफर किया गया है,जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है।
वहीं अन्य तीन घायल जिनमें ईश्वर सरेयाम 19 बैतूल,गणेश पिता सरजू उइके 36 बैतूल,और एक अन्य घायल को नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,ग्राम मोही में बार-बार होती दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को सिर्फ ब्लैक स्पाँट घोषित कर इस राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक़ पर मोही घोटी में कुछ जगह बै्रकर बना दिए गए है,लेकिन सडक़ दुर्घटनाए रोकने कोई भी स्थाई उपाए नहीं किए गए है,जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाए हो रहीं है,अब तक यहा हुई दुर्घटना में कई लोग समय के पूर्व ही मौत के ग्रास बन गए है तो कई विकलांग होकर नरकीय जीवन जीने विवश है।

Next Post

स्पा सेंटरों पर पुलिस की नजर, तीन जगह जांच में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला

Wed Oct 14 , 2026
ग्वालियर: स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की चेकिंग जरूरी है, लेकिन किसी भी अभियान की असली कसौटी केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। ग्वालियर में तीन स्पा सेंटरों की जांच के बाद पुलिस ने किसी आपत्तिजनक स्थिति या […]

You May Like

Play sound