भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ बड़ी सर्च कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह से लोकायुक्त की टीमें इंदौर, देवास सहित विभिन्न स्थानों पर उनके 15 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।
सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी और जांच में जुटी हैं। कार्रवाई के दौरान संपत्ति, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। तलाशी पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।
फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। जांच में क्या-क्या सामने आया है और संबंधित ठिकानों से कौन-कौन से दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
