भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अमानक बीजों के कारण फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देने के लिए मजबूत कानूनी व्यवस्था बनाने की मांग की है।
पटवारी ने पत्र में बीजों की गुणवत्ता में लगातार सामने आ रही खामियों, निगरानी व्यवस्था की कमजोरियों और किसानों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर चिंता जताई। उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले बीजों की आपूर्ति करने वाले निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Next Post
शाहिद इटारसी की रिहाई के बाद कोहेफिजा में फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Tue Oct 13 , 2026
भोपाल: कोहेफिजा इलाके में शफीक गोलू पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शाहिद इटारसी के जेल से छूटने के बाद यह घटना हुई। मामले को लेकर इलाके में हलचल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा […]

You May Like
-
1 year ago
मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करने का संकल्प