पदयात्रा कर रहे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता कटूरी वेंकटेश्वरलु का खंडवा जिले में स्वागत 

खंडवा। राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता कटूरी वेंकटेश्वरलु द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम डुल्हार पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्राम डुल्हार जिला खंडवा में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत करते हुए उनकी पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पदयात्रा उनके संकल्प, समर्पण और जनसंपर्क अभियान के रूप में आगे बढ़ रही है।

स्वागत अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणावत, पंधाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पटेल, मनोज मंडलोई, सत्येंद्र सिंह, वकील पठान, पलाश जैन, हुकुम महाजन, खुमान सिंह, महेश पटेल, जितेंद्र दिलावरे और सलीम खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कांग्रेसजनों ने कटूरी वेंकटेश्वरलु की पदयात्रा के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके आगे के सफर के लिए मंगलकामना की।

Next Post

मऊगंज कॉलेज में तैनात चपरासी की पेड़ से लटकी मिली लाश

Sun Oct 11 , 2026
रीवा, मऊगंज जिला मुख्यालय स्थित शहीद केदारनाथ महाविद्यालय परिसर में रविवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब वहां तैनात एक चपरासी का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. घटना की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रामनिध साकेत […]

You May Like

Play sound