मीट मार्केट में खुलेआम बिक रहा मरे और बीमार जानवर का मास

रीवा:रीवा के मीट मार्केट में नगर निगम के द्वारा बीते दिनों की गई कार्यवाही के बाद भी बीमार और मरे हुए जानवरों का मीट धरल्ले से बेचा जा रहा है. आज शिकायत के बाद एक बार फिर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा कार्यवाही की गई जहां से कई बीमार जानवर जप्त किए गए हैं.हालांकि इस दौरान इन जानवरों पर अधिकार जमाने कोई नहीं आया, जप्त किए गए जानवर को नगर निगम के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है.

हैरानी की बात तो यह है कि मीट मार्केट में एक वेटरनरी के चिकित्सक की पदस्थापना है जिसका काम मार्केट में काटने वाले प्रत्येक जानवर का मेडिकल परीक्षण करना है लेकिन आज तक किसी ने डॉक्टर की शक्ल नहीं देखी. इधर मीट मार्केट के कुछ ऐसे व्यापारी है जिनका कहना है कि यहां ऐसे ही चलता है और आज तक इसी तरह का मीट लोग ले जाते रहे हैं.

यदि कुछ चुनिंदा दुकानों को छोड़ दिया जाए तो 800 कीमत में बिकने वाला मीट यहां 3 और 4 शौ रुपए में भी बेचा जाता है इससे स्पष्ट होता है कि यहां लोगों को मटन की जगह बीमारी पड़ोसी जाती है. इधर नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जवाबदारी पदस्थ चिकित्सक की है जिसके द्वारा काटने वाले जानवरों का परीक्षण किया जाता है हालांकि आज तक कोई भी चिकित्सक यहां नहीं पहुंचा है. फिलहाल नगर निगम के द्वारा बीमार जानवरों की जप्ती की गई है हालांकि जानवरों का कोई भी मालिक नगर निगम अमले के सामने नहीं आया.

Next Post

हार्दिक पांड्या का आज है 33वां जन्मदिन, जानें संघर्ष से सफलता तक का सफर

Sun Oct 11 , 2026
मुंबई, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आज 11 अक्टूबर 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते है हार्दिक के संघर्षों के बारे में कैसे उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। हार्दिक पंड्या 33वां जन्मदिन: 11 अक्टूबर 1993 को जन्मे हार्दिक पंड्या आज 33 वर्ष के हो गए […]

You May Like