एफपीआई ने अक्टूबर में अबतक पूंजी बाजार से निकाले 41,562 करोड़ रुपये

मुंबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर में अबतक भारतीय पूंजी बाजार में 41,562 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

शुद्ध बिकवाली उनके द्वारा बाजार में लगाई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर है। इससे पहले सितंबर में भी उन्होंने 58,442 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।

अक्टूबर में इक्विटी और हाइब्रिड उपकरणों में एफपीआई का निवेश कम हुआ है जबकि डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है। इक्विटी में उन्होंने 44,166 करोड़ रुपये और हाइब्रिड उपकरणों में 160 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

डेट में जेनरल लिमिट के रास्ते एफपीआई ने अपना निवेश बढ़ाया है जबकि वीआरआर और एफएआर के रास्ते निवेश में कमी आई है। कुल मिलाकर डेट में उनका शुद्ध निवेश इस महीने 2,574 करोड़ रुपये रहा है।

म्यूचुअल फंड में उनका कुल निवेश 189 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक योगदान इक्विटी फंड का रहा है जिसमें उन्होंने 156 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 2,47,355 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इक्विटी में उनका निवेश 3,04,469 करोड़ रुपये कम हुआ है। हाइब्रिड उपकरणों में भी वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं। वहीं, डेट और म्यूचुअल फंड में उन्होंने अपना निवेश बढ़ाया है।

Next Post

कंपनियों के तिमाही परिणामों, महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Oct 11 , 2026
मुंबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों और महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के दूसरी तिमाही के […]

You May Like