सतना: जिले के उचेहरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास से एक दंपती से 1 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देवेंद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी दुबराज सिंह नट को कोर्ट में पेश कर बंदी गृह भेज दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 निवासी कुशवाहा दंपती रेलवे फाटक स्थित एसबीआई बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, तभी आरोपी उनके हाथ से पैसे छीनकर रामपथगमन मार्ग की ओर भाग निकला. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये तबतीश सुरु की जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले बैंक परिसर में रेकी की थी जिसके बाद दंपति को पैसे निकालकर बाहर आते देख उसने उनसे पैसे छीन कर भाग निकला. पुलिस ने आरोपी को देवेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान देवराज सिंह उर्फ दुबराज सिंह नट (36 वर्ष) के रूप में हुई है.
आदतन अपराधी है दुबराज.
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ किये जाने पर आरोप ने कबूल किया कि करीब तीन-चार महीने पहले उसने शहडोल में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनकी जानकारी केस डायरी में संलग्न की जायेगी फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है
