फूलबाग में रामलीला का सुंदरकांड पाठ के साथ शुभारंभ

ग्वालियर। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा श्रीरामलीला का शुभारंभ विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की उपस्थिति में हुआ। लीला मंचन से पूर्व शुक्रवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ पंडित अंकित शर्मा के मुखारबिंद से किया गया। सुंदरकांड के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, महामंत्री विजय गोयल, स्वाताध्यक्ष मंयक गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, रमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Next Post

कलेक्टर ने मझौली समूह जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण

Fri Oct 9 , 2026
सीधी । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम परसिली में मझौली समूह जल प्रदाय योजना के तहत संचालित जल शोधन संयंत्र एवं इंटेक वेल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन की प्रक्रिया, संयंत्र के विभिन्न अवयवों तथा वाटर […]

You May Like