इंदौर:मंगलवार को महापौर ने शहर में कम बारिश होने से अगले कुछ महीनों में जलसंकट की स्थिति से निपटने को लेकर बैठक ली. महापौर ने जनवरी से पहले ही पानी सप्लाई की जरूरी व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.अमेरिका दौरे से लौटने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस साल कम बारिश के कारण आगामी महीनों में जलसंकट की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की.
बैठक में सभी जोन के जोनल इंचार्ज इंजीनियरों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे. महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि जनवरी से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं. साथ ही नागरिकों के बीच पानी के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बार बारिश कम हुई है, ऐसे में कई क्षेत्रों में बोरिंग और जलस्रोतों पर दबाव बढ़ सकता है. इसलिए पहले से तैयारी कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना अनिवार्य है
