शिक्षक, व्यापारी के खाते से उड़ी रकम

जबलपुर। साइबर ठगों ने शिक्षक और व्यापारी के खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राखी विश्वकर्मा 52 वर्ष निवासी संगम कालोनी बल्देवबाग की प्राईवेट शिक्षक है पंजाब नेशनल बैंक फुहारा चौक में उनका बैंक खाता है जिसमें वे यूपीई चलाती है।

जिनके गूगल पे यूपीआई से 4 बार में 31 हजार 200 रूपये धोखाधडी कर ट्रांसफर कर लिये गए है। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने बताया कि मोहित केशवानी 24 वर्ष निवासी द्वारकानगर लालमाटीके पान मैटेरियल का व्यापार करता है उसके मोबाइल उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल ने कॉल कर एसडीएफसी के क्रेडिट कार्ड डिपोर्टमेंट से बोलना बताते हुये क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिये कहा था । जालसाज ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर उससे 15 हजार रूपये हड़प लिए ।

Next Post

इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हजारों पीटीआई समर्थकों का इस्लामाबाद कूच

Mon Oct 5 , 2026
पेशावर, 05 अक्टूबर (वार्ता) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने उनकी रिहाई और संवैधानिक एवं राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर इस्लामाबाद के लिए लंबा मार्च शुरू किया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह मार्च रविवार […]

You May Like