पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवाचार कार्यशाला का हुआ आयोजन, आइडिया से रियल वर्ल्ड सॉल्यूशन तक

सतना: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सतना में विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इन्नोवेशन एवं आइडिया जनरेशन विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में विद्यार्थियों को नए विचारों की पहचान करने से लेकर उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान में बदलने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य एम.एन. मिश्रा के निर्देशन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रत्नेश सिंह बागरी एवं सहायक कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यशाला में इनक्यूबेशन सेंटर, स्मार्ट सिटी सतना की टीम ने विद्यार्थियों को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में संजना सिंह, स्टार्टअप एक्सपर्ट, विष्णुकांत चौरसिया, मेंटर, तथा संजना त्रिपाठी एवं सरस्वती पांडेय ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव और उपयोगी जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने आइडिया जनरेशन, स्टार्टअप सोच, नवाचार, प्रोटोटाइप तैयार करने तथा वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यशाला में संस्था के विभिन्न संकायों से करीब 130 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से नवाचार एवं स्टार्टअप से जुड़े सवाल पूछे और अपने विचार भी साझा किए। उन्हें बताया गया कि किसी सामान्य विचार को व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से उपयोगी और व्यवहारिक समाधान में बदला जा सकता है । कार्यक्रम में संस्था के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इनमें बी.एल. बागरी, राजनी जिंदवानी, डॉ. आर.के. गौतम, अनीता पांडेय, ए.आर. खान, व्याख्याता स्वप्नश्री पटेल, बाबूलाल चौधरी, आरती सिंह, प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीकांत शुक्ला एवं मयंक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Next Post

सीतामढ़ी के छात्र की प्रतिभा के मुरीद हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Sun Oct 4 , 2026
पटना, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी के छात्र रुद्रांत मिश्रा की तकनीकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा है कि बिहार की प्रतिभा अब दुनिया के मंच पर अपनी पहचान बना रही है। श्री चौधरी ने पौधों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने से पहले […]

You May Like