प्रह्लाद जोशी ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत श्रमदान कर विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। श्री जोशी ने गार्गी कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण से गहरा संबंध है तथा इसे निरंतर आदत बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता केंद्रित गतिविधियों में कम से कम 30 मिनट योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रयास सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित कर सकते हैं और स्वच्छता को जन आंदोलन में बदलने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कॉलेज के साथ-साथ अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता बनाए रखने को कहा। उन्होंने युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस और आउटडोर गतिविधियों के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और खेल के मैदानों में समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने स्क्रीन आधारित गतिविधियों के साथ स्वस्थ संतुलन बनाए रखने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरणीय जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री जोशी ने विद्यार्थियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बन सकते हैं।

.....

Next Post

युद्ध में गेहूं-चावल और खाद की कीमतों पर पड़ेगा असर

Thu Oct 1 , 2026
नई दिल्ली। युद्ध का असर सिर्फ बॉर्डर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ग्लोबल सप्लाई चेन के जरिए आपकी रसोई तक भी पहुंच सकता है। यूक्रेन और ईरान-गल्फ संघर्ष के बीच अनाज की सप्लाई, फर्टिलाइजर, तेल और गैस की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है। ब्लैक सी जैसे अहम ट्रेड रूट […]

You May Like