ग्वालियर के कई इलाकों में आज दोपहर तक के लिए बिजली गुल

ग्वालियर:शहर में अति-आवश्यक निर्माण, मेंटेनेंस और संधारण कार्यों के चलते बुधवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा शहर के पूर्व, उत्तर, दक्षिण और केंद्रीय संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती का समय निर्धारित किया गया है।दर्पण कालोनी उपकेंद्र और सिरोल थाना रोड पर सप्लाई बंद पूर्व संभाग में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दर्पण कालोनी उपकेंद्र से जुड़े कुम्हरपुरा, भीम नगर, आदिवासी मोहल्ला, 60 फुटा रोड, शिवाजी नगर, गौतम नगर, प्रमीजा प्लाजा, संजय नगर, अरब शाह की दरगाह, चौहान प्याऊ, शिव नगर, जगजीवन नगर और गन्ना कोठार क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसी अवधि में इंद्रा नगर, शिवाजी नगर और एम-ब्लाक फीडर से जुड़े क्षेत्रों के साथ गोविंदपुरी, यूनिवर्सिटी रोड, मिलेनियम प्लाजा, सरस्वती नगर, टैगोर नगर और चंबल कालोनी में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी। सिरोल थाना रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक फूटी कालोनी, सत्यम हाल, अंकलेश्वर कालोनी, सत्यम ग्रीन और एंजल हाइट क्षेत्र प्रभावित हैं।
पड़ाव, अवाड़पुरा और गुड़ा फीडर क्षेत्रों में कटौती
उत्तर संभाग में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पड़ाव फीडर से जुड़े गांधी नगर, कांति नगर, कुशल नगर, लक्ष्मणपुरा, गायत्री नगर, पड़ाव, खेडापति मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। दक्षिण संभाग में सुबह 10 से शाम चार बजे तक अवाड़पुरा, गुड़ा और वकील कालोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। इनमें पानी की टंकी, पिछोरियों की पहाड़िया, भूरी माता क्षेत्र, केशव मंदिर, पीली कोठी, सुदर्शन बिहार कालोनी, गुड़ा सब्जी मंडी, न्यू वकील कालोनी, पुरानी वकील कालोनी, डबल स्टोरी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

Next Post

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जहर खाने की कोशिश

Wed Sep 30 , 2026
सतना: कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब अपनी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फास की गोली खाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से जनसुनवाई स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके […]

You May Like