पानसेमल: भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे को मंडी एवं किसानों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन सौंपा है।संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान मे किसानो की उपज मंडी आना प्रारंभ हो चुकी है परन्तु क्षेत्र मे गिरदावरी करने की अपुर्ण स्थिती है,आगामी समय मे CCI संबंधित पंजीयन होंगे तो किसानों को परेशानी होने की संभावना है।क्षेत्र की कुछ किसान कम पढ़े लिखे हे या बिल्कुल पढ़े लिखे नहीं है तो ऐसे किसानो के लिए पंजीयन केन्द्र मण्डी एवं आदिम जाति सेवा केंद्रों में शुरू किए जा सकते है।
खेतिया से सेंधवा मार्ग पर ग्राम खेतिया से पानसेमल तक कुछ स्थानो पर गड्ढे है और कई जगह रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. आगामी माह में फसल को बिक्री हेतु लाया जाएगा। उक्त रास्ता और अधिक खराब हो सकता है अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु मार्ग को रिपेयरींग करने की आवश्यकता है।संगठन द्वारा खेतिया कृषि उपज मंडी में पानी व्यवस्था,मंडी परिसर के आगे के स्थान का उपयोग नीलामी की गई उपज के हेतु करने तथा सही समय पर नीलामी शुरू करने की मांग की है।ई-टोकन को शासन द्वारा अच्छी योजना बताते हुए कुछ त्रुटियों में सुधार करने सहित कुल 11 बिंदुओं को लेकर सौंपा है ।इस दौरान भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष किशोर हरसोला,तहसील अध्यक्ष यशवंत चौधरी, तहसील मंत्री रवि पाटिल,जिला सदस्य अविनाश मराठे,नगर अध्यक्ष लोटन निकुम,पानसेमल नगर अध्यक्ष मोतीराम सावले,जीतू राजपूत,संजय सोनिस,सचिन भावसार मौजूद रहे।
